{"_id":"6a81a8398e62e9e9b30bfe91","slug":"a-freshers-party-was-organized-at-seema-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-167343-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जीतिश मिस्टर व पायल बनी मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जीतिश मिस्टर व पायल बनी मिस फ्रेशर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फ्रेशर्स पार्टी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया गया। इनमें परिचय राउंड, टैलेंट राउंड, पारंपरिक परिधान राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड शामिल रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. रवि किरण शर्मा, प्रो. रवि प्रकाश और प्रो. नलिन चमन शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। जीतिश मिस्टर फ्रेशर और पायल मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अमित भागटा को मिस्टर पर्सनैलिटी, मिस्टर रेस्प्लेंडेंट का खिताब आर्यन को, मिस्टर फोटोजेनिक नितेश को, मिस पर्सनैलिटी, श्रुति संग्रेल को, मिस एलीगेंट कृति को, मिस कंजीनियल अरीता को और मिस फोटोजेनिक के खिताब से आराध्या को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।