पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A mini-secretariat and a health center will be built in Kalpa

कल्पा में बनेगा मिनी सचिवालय और स्वास्थ्य केंद्र : जगत सिंह नेगी

Tue, 30 Jun 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A mini-secretariat and a health center will be built in Kalpa
कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी को कृ​षि 
बागवानी मंत्री ने की घोषणा, ग्रामीण लोकतंत्र में ग्राम पंचायतों की भूमिका पर अनुभव किए साझा
विज्ञापन

कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नोर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीण लोकतंत्र में पंचायतों की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए। नेगी ने ग्राम सभा के विकास कार्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान मंत्री ने कल्पा क्षेत्र में मिनी सचिवालय और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की घोषणा की। इससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक और राजस्व कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कल्पा कंडे सड़क कार्य और सीवरेज परियोजना के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कल्पा में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी पुलिस चौकी के पास बनाया जाएगा। पुराने स्वास्थ्य भवन का उपयोग नशे से ग्रस्त युवाओं के उपचार और पुनर्वास के लिए होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना है। बालिका आश्रम कल्पा के भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इससे निर्धन और उपेक्षित वर्गों के बच्चों को लाभ मिलेगा। नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बदल रही है। जिला के भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ, कानम और निचार के विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से जोड़े गए हैं। इसका लक्ष्य जनजातीय जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इस वर्ष से पहली से आठवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा शुरू की गई है। बागवानी मंत्री ने कांग्रेस सरकार की ओर से निर्धन और उपेक्षित वर्गों के लिए लिए गए निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, नो-तोड़ अधिनियम-1968 और मनरेगा-2005 को महत्वपूर्ण बताया। नेगी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं और समान विकास का आश्वासन दिया।

कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी को कृषि 

कल्पा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी को कृषि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article