{"_id":"6a329db3b3108346af0217dd","slug":"a-special-lok-adalat-will-be-held-in-august-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-739797-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 21 से 23 अगस्त होंगी विशेष लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 21 से 23 अगस्त होंगी विशेष लोक अदालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहड़ू। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे के उद्देश्य से “समाधान समारोह-2026” के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। रोहड़ू वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष की ओर से बताया गया है कि यह पहल “सुप्रीम कोर्ट एक्शन फॉर मेडिएटेड एडजुडिकेशन एंड डिस्प्यूट्स हार्मोनाइजेशन अक्रॉस नेशन” अभियान के अंतर्गत शुरू की गई है। अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल से हो चुकी है और इसका समापन अगस्त में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इच्छुक पक्षकार एवं उनके अधिवक्ता निर्धारित गूगल फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। संवाद