सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A traditional fair will be held at Patijubbal in the presence of Koteshwar Mahadev

Rampur Bushahar News: पाटीजुब्बल में कोटेश्वर महादेव के सानिध्य में मनाया जाएगा पारंपरिक मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की शलौटा पंचायत के पाटीजुब्बल में 20 जून से पारंपरिक मेला हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने मेले के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महादेव मंदिर कमेटी मंडोली की ओर से जारी सूचना के अनुसार 20 जून सुबह 8:00 बजे कोटेश्वर महादेव मेला पाटीजुब्बल के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से मंदिर परिसर में इकट्ठे होकर मेले की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है। यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक आस्था और सामाजिक एकता का भी प्रतीक माना जाता है। मेले में स्थानीय देवता कोटेश्वर महादेव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से कई अन्य देवी-देवता भी अपने हारियानों और वाद्ययंत्रों के साथ शिरकत करेंगे। देव मिलन की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article