सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accident in Poonan of Nankhari, injured referred to IGMC

Rampur Bushahar News: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत. बेटे समेत दो घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accident in Poonan of Nankhari, injured referred to IGMC
ननखड़ी के पूनन में खाई में गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी के पूनन में हादसा, घायलों को आईजीएमसी किया रेफर

शनिवार रात को अपने गांव लौट रहे थे सभी कार सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के पूनन में शनिवार रात को एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई, जबकि बेटे समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार ननखड़ी से लोहठी (पुनन) की ओर जा रही थी। कार जैसी ही पुनन के पास पहुंची, तो करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। ननखड़ी थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार में चार लोग सवार थे। चारों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पिता और पुत्री को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान ननखड़ी तहसील के शोली, लोहठी गांव निवासी 49 वर्षीय कुंदन लाल और इनकी बेटी 16 वर्षीय आकृति के रूप में हुई है। हादसे में कुंदन लाल का 12 वर्षीय बेटा आरव घायल हुआ है। साथ में लोहठी गांव के ही 55 वर्षीय सतपाल पुत्र बेली राम घायल हुए हैं। आकृति 11वीं कक्षा की छात्रा थीं।
गांव में शोक की लहर
बताया जा रहा है कि शनिवार रात को सभी लोग अपने गांव लौट रहे थे। वहीं, एक साथ पिता और बेटी की मौत की खबर सुनते ही लौहठी गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस हादसे के तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article