{"_id":"6a60a9bfd38f4154ba0a4ef5","slug":"accident-near-karcham-dam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165402-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ट्रक और ऑल्टो कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ट्रक और ऑल्टो कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
कड़छम डैम के समीप हुए हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की हुई मौत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़छम बांध के पास हादसा, रामपुर के गौरा निवासी निंजू राम की गई जान
. हादसे के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल में किया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कड़छम बांध के पास मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को एक ट्रक एचपी 64-2228 शौंगटोंग से टापरी की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक कड़छम बांध के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही कार से अचानक टकरा गया। कार और ट्रक में हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो कार एचपी 25ए-3420 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक की ओर से कार पूरी तरह से पिचक गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना टापरी में दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक और हादसे में घायल हुए लोगों को छोल्तू अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में निंजू राम (34), निवासी गांव गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में अशोक कुमार (45), निवासी गांव कश्मीर, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर, यशपाल नेगी (50) निवासी गांव ब्रेलंगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और साहिल निवासी सराहन, तहसील रामपुर जिला शिमला घायल हुए हैं। इन तीनों घायलों को संजीवनी अस्पताल छोल्तू में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा है। पुलिस थाना टापरी की टीम मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है। भावानगर के डीएसपी राजकुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अन्य तीन घायलों का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।