फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Information regarding income tax provided to traders and taxpayers

Rampur Bushahar News: व्यापारियों और करदाताओं को आय कर की दी जानकारी

Wed, 22 Jul 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Information regarding income tax provided to traders and taxpayers
आनी में आयकर जागरूकता शिविर में उप​स्थित लोग और अ​​धिकारी। स्त्रोत: संवाद
आनी (कुल्लू)। आनी में बुधवार के आयकर कार्यालय रामपुर ने एक दिवसीय आयकर जागरूकता शिविर लगाया। साथ ही आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर अधिकारी देवा सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि शिविर में व्यापारियों और करदाताओं को आय कर रिटर्न समय पर और सही तरीके से दाखिल करने, नियमों और दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने करदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर सही जानकारी के साथ आयकर रिटर्न दाखिल करने और कर कानूनों का पालन करने का आग्रह किया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने आयकर अधिनियम के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। रिटर्न भरते समय गलत शब्द चयन, स्वमूल्यांकन कर के बजाय अग्रिम कर समय पर जमा करने के महत्व, शिकायत निवारण तंत्र, करदाताओं के अधिकारों और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर आयकर विभाग के कार्यालय अधीक्षक अमित नेगी, व्यापार मंडल आनी अध्यक्ष विनोद चंदेल, उपाध्यक्ष फकीर चंद वर्मा, ज्ञान शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, भोला दत्त शर्मा, टीडी शाह, वीरेंद्र मल्होत्रा, रिंकू सूद, बलविंदर मोहन, ललित, धर्मेंद्र गुप्ता सहित ट्रक, टैक्सी यूनियनों के सदस्य, व्यापारी और करदाता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article