{"_id":"6a6de01af89ff9b734052171","slug":"accused-arrested-with-churapost-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166192-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कार की डिक्की से पांच किलोग्राम चुरापोस्त बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कार की डिक्की से पांच किलोग्राम चुरापोस्त बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज और सैंज-लुहरी मार्ग पर कुमारसैन पुलिस ने पकड़ी खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच किलोग्राम चुरापोस्त पकड़ा है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना कुमारसैन के डिटेक्शन सेल की टीम सैंज और सैंज-लुहरी मार्ग (एनएच-305) पर गश्त कर रही थी। टीम ने सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध कार की जांच की तो डिक्की में पांच किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ। कार सवार व्यक्ति की पहचान पिंकू राम निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने पिंकू राम को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 के तहत पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना है।