{"_id":"6a2e8f399cc557281207dc4d","slug":"activity-intensifies-for-the-posts-of-chairperson-and-vice-chairperson-in-the-ani-panchayat-samiti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162427-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायत समिति आनी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायत समिति आनी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए सरगर्मियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद अब 18 जून को होगा शक्ति परीक्षण
भाजपा के राम सिंह और कांग्रेस से सतपाल का नाम अध्यक्ष के लिए चल रहा सबसे आगे
हरिकृष्ण शर्मा
आनी(कुल्लू)। पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 18 जून को चुनाव है। उससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों दल नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए दोनों दल बहुमत का दावा कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की है। इसी दिन नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि सभी सदस्यों के बीच सहमति बन जाती है, तो पंचायत समिति को उसी दिन नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल जाएगा। हालांकि, यदि किसी कारणवश सदस्यों के बीच सहमति नहीं बनती है या पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होते हैं, तो चुनाव की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। पंचायत समिति आनी के 15 नवनिर्वाचित सदस्य पहले ही एसडीएम सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर चुके हैं। अब सभी की निगाहें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हुई हैं। कांग्रेस समर्थित नेताओं का दावा है कि उनके पक्ष में पर्याप्त पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन मौजूद है और वे आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। दूसरी ओर भाजपा नेताओं का कहना है कि अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार का ही कब्जा होगा और पार्टी के पास बहुमत का पूरा समर्थन है। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार भाजपा की ओर से राम सिंह अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस की तरफ से सतपाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।