{"_id":"6a2e81efa3dd4964c40c0aa1","slug":"shiv-mahapuran-from-16-in-budha-mahadev-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162417-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर में शिव महापुराण कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर में शिव महापुराण कल से
विज्ञापन
शिव महापुराण के लिए सज रहा नित्थर का बूढ़ा महादेव मंदिर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. महापुराण की तैयारियों को लेकर मातृशक्ति भी दे रही पूर्ण सहयोग
. 7 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के 11 देवी देवता लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। कुल्लू जिले की उप तहसील नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर में 16 जून से शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र की मातृशक्ति भी इस अनुष्ठान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रही हैं। सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शोभायात्रा में क्षेत्र के 11 देवी-देवता भाग लेंगे। मंदिर में इस बार 16 से 23 जून तक महाशिवपुराण का आयोजन किया जा रहा है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बूढ़ा महादेव मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग विराजमान है। गर्भगृह के अलावा एक कोठी है, जहां बूढ़ा महादेव का रथ विराजमान है। इस बार मंदिर के अब तक के इतिहास का यह सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें आनी और रामपुर क्षेत्र के देवी-देवता इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। 17 जून को माता भुवनेश्वरी चेबड़ी, माता धनेश्वरी धनाह मंदिर में शिव महापुराण में बैठक की जाएगी। 22 जून को ममलेश्वर महादेव ममेल करसोग, कामाक्षा माता काओ करसोग, सूर्य नारायण निरथ, दत्तात्रेय महाराज दत्तनगर, माता अंबिका निरमंड, मंगला काली माता लालसा और उसके अलावा खुमड़ी के रूप में शमशरी महादेव, तेबनी महादेव, भुवनेश्वरी माता दुराह इस धार्मिक अनुष्ठान की शोभा बढ़ाएंगे। महाशिव पुराण का वाचन कथा वाचक जय चंद वशिष्ट और उनकी सुपुत्री कृतिका वशिष्ट करेंगी। मंदिर के कार्यकारी कारदार ताबे राम ठाकुर ने कहा कि मंदिर कमेटी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तैयारियां पूरी कर दी हैं। लोगों से निवेदन है कि शिव महापुराण की ज्ञान की इस बहती धारा को सुनने जरूर मंदिर के पंडाल में पहुंचें और हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।