{"_id":"69c51f7cb28fea99c5084bb5","slug":"admission-from-bal-vatika-to-class-12-in-pm-shri-ani-from-april-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156856-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीएमश्री आनी में बाल वाटिका से कक्षा जमा दो तक प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीएमश्री आनी में बाल वाटिका से कक्षा जमा दो तक प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से
विज्ञापन
विज्ञापन
10 अप्रैल तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा प्रवेश
सीबीएसई के अंतर्गत सभी कक्षाओं में होगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी में सत्र 2026-27 से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा। स्कूल में कक्षा बाल वाटिका से कक्षा जमा दो तक एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने बताया कि सभी कक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कक्षाओं में छात्र और छात्रा दोनों को प्रवेश मिलेगा। कक्षा बाल वाटिका से बारहवीं तक 40 विद्यार्थियों का एक सेक्शन बनाया जाएगा। स्कूल को प्रति कक्षा दो और तीन सेक्शन प्राप्त हुए हैं। 10 अप्रैल तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित सेक्शन से अधिक आवेदन आने पर प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इस वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई एचपी बोर्ड के माध्यम से होगी। आगामी सत्र से ये कक्षाएं भी सीबीएसई के अंतर्गत रहेंगी। इन दो बोर्ड कक्षाओं के अतिरिक्त सभी कक्षाओं की पढ़ाई सीबीएसई के अनुसार होगी। इस बारे में शीघ्र ही स्कूल में सेक्शन के अनुसार शिक्षकों की तैनाती होगी। पीएमश्री आनी का शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। वर्तमान में स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, ओपन जिम, हर्बल गार्डन और व्यावसायिक शिक्षा कोर्स समेत कई सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कूल के विद्यार्थी जहां बोर्ड टॉप टेन में प्रतिवर्ष स्थान अर्जित करते हैं, तो वही सह शैक्षिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रह चुके हैं।
Trending Videos