{"_id":"69dcaf2e49130df6e40c057b","slug":"video-kinnaur-preparations-for-the-state-level-himachal-day-underway-in-full-swing-in-reckong-peo-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kinnaur: रिकांगपिओ में जोरों पर चल रही राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur: रिकांगपिओ में जोरों पर चल रही राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:24 PM IST
Link Copied
राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को रिकांगपिओ के पुलिस मैदान में आयोजित होगा। समारोह की तैयारियां जोरों चल रहीं हैं। समारोह के दौरान होने वाली परेड के लिए पुलिस, महिला पुलिस होमगार्ड के जवान, पुलिस बैंड, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवी आदि की टुकड़ियों रिहर्सल करने में जुटी हुई हैं। मैदान के दूसरी तरफ आयोजन के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पूर्वाह्न 11:00 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद उपस्थित लोगों को अपना संबोधन देंगे। हिमाचल दिवस पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनमें वर्तमान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी लोगों को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवी संगठनों के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।