सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Amar Ujala Foundation organized a blood donation camp at the Panchayat premises

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में 54 लोगों ने किया रक्तदान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation organized a blood donation camp at the Panchayat premises
झाकड़ी में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। संवाद
विज्ञापन
पंचायत परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अमर उजाला फाउंडेशन ने सोमवार को झाकड़ी पंचायत परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। यह रक्तदान शिविर द रॉक जिम झाकड़ी और आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें युवाओं समेत झाकड़ी के स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदाताओं को ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। रक्तदान करने के बाद फल और जूस भी दिए गए। द रॉक जिम के संचालक राकेश रॉकी ने स्वयं भी रक्तदान किया और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीरबल कश्यप, राहुल, प्रेम सागर, अभय बिष्ट, सुरेश, राम कृष्ण, नरेंद्र ठाकुर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। ब्लड बैंक की टीम से डॉ. आस्था, लैब तकनीशियन रूप लाल शर्मा, राजेश भारद्वाज और हरि मौजूद रहे।

झाकड़ी में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। संवाद

झाकड़ी में आयोजित शिविर में रक्तदान करते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article