सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anti-hail net saved the gardeners' entire year's income

Rampur Bushahar News: एंटी हेलनेट ने बचाई बागवानों की साल भर की कमाई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anti-hail net saved the gardeners' entire year's income
आनी क्षेत्र के बागवानों के राहत बनी एंटी हेलनेट। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
Trending Videos

पिछले कई दिनों से बारिश और ओलावृष्टि ने आनी विधानसभा क्षेत्र में तबाही मचाई है। इससे नित्थर के कई इलाके भी नहीं बच पाए हैं। लोट, दुराह और नित्थर पंचायत के कई इलाके हैं, जहां सेब के बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ओलावृष्टि ने कई जगह तो पेड़ से छिलके तक निकाल दिए हैं और कई जगह सेब के पेड़ भी उखड़ गए हैं। हालांकि, कई स्थानों पर सेब के पेड़ों पर लगे एंटी हेलनेट ने बागवानों को भारी नुकसान से बचाया है। ये जाली न सिर्फ सेब के पेड़ में आए कोमल फूल को बचाता है, बल्कि अगली साल होने वाली सेब फसल की भी रक्षा करती है। भूपिंद्र चौहान, जय सुख, हुक्म चंद और चिंटू ठाकुर सहित अन्य बागवानों का कहना है कि दुराह क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में एंटी हेलगन का लगना बेहद आवश्यक है। इससे नित्थर के एड़शी, बुआई, शिल्लाबाग, शरटी, दुराह और लोट सेब बहुल क्षेत्र ओलों से सुरक्षित हो सकते हैं।

आनी क्षेत्र के बागवानों के राहत बनी एंटी हेलनेट। संवाद

आनी क्षेत्र के बागवानों के राहत बनी एंटी हेलनेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed