सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple orchards affected by rainApple orchards affected by rain

Rampur Bushahar News: बारिश से मुरझाने लगे बागवानों की उम्मीदों के फूल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से सेब की सेटिंग हुई प्रभावित
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू।
लगातार हो रही बारिश से बागवानों की उम्मीदों के फूल मुरझाने लगे हैं। बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। कम और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब और नाशपाती की सेटिंग प्रभावित हुई है। फ्लॉवरिंग के लिए मौसम पूरी तरह से प्रतिकूल चल रहा है। आगामी दिनों में बारिश का क्रम यूं ही चलता रहा, तो मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब और नाशपाती की फ्लॉवरिंग पूरी तरह से प्रभावित होगी। क्षेत्र में मंगलवार शाम से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। अच्छी फ्लॉवरिंग के लिए 16 से 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होना आवश्यक है, लेकिन बारिश के कारण तापमान में भी काफी कमी आई है। इसका सीधा असर सेब की सेटिंग पर पड़ा है। बागवानों ने बगीचों में परागण के लिए मधुमक्खियों के बॉक्स लगाए हुए हैं, लेकिन बारिश के बीच मक्खियां भी परागण के लिए बॉक्स से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। ठंड की अधिकता के कारण सेटिंग के लिए आवश्यक मित्र कीट भी मर गए हैं। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान ने बताया कि रोजाना मौसम खराब हो रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। आगामी दिनों में यदि मौसम ने साथ नहीं दिया, तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed