फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness raised about anti-ragging at the PG college

Rampur Bushahar News: पीजी कॉलेज में एंटी रैगिंग पर किया जागरूक

Wed, 19 Aug 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised about anti-ragging at the PG college
पीजी कॉलेज रामपुर के छात्रावासों की छात्राओं को किया जागरूक। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला शिकायत और निवारण प्रकोष्ठ, आंतरिक शिकायत समिति, एंटी-रैगिंग समिति, फूड, न्यूट्रीशियन, हेल्थ एंड वॉश और जेंडर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शृंखला के अंतर्गत बुधवार को रामपुर महाविद्यालय के तीनों छात्रावासों और एक छात्र छात्रावास में छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, रैगिंग, शिकायत निवारण प्रक्रिया, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, पॉश अधिनियम, शिकायत निवारण प्रक्रिया और शिकायत पेटी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एंटी-रैगिंग समिति की संयोजक डॉ. विद्या बंधु नेगी, संयोजक डॉ. राजन नेगी, संयोजक डॉ. योजना एवं डॉ. प्रमिला ठाकुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed