सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness was created in Nigulsari about money and forest officer law.

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में पैसा और वनाधिकारी कानून को लेकर किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Awareness was created in Nigulsari about money and forest officer law.
किन्नौर के निगुलसरी में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निगुलसरी में रविवार को एक दिवसीय विशेष जन-जागरण कार्यशाला आयोजित हुई।
Trending Videos

यह कार्यशाला सामूहिक प्रयास हिमगिरि कल्याण आश्रम, अधिवक्ता परिषद एवं वनाधिकार समिति निगुलसरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदायों को पैसा अधिनियम और वनाधिकार कानूनों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
इसमें अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत हित रक्षा प्रमुख मानसंजय कुलकर्णी, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संयोजक अमित चंदेल, अभिनव मेहता, विपिन नेगी और स्थानीय समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर के विजन को याद करते हुए जनजातीय क्षेत्रों में संवैधानिक अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। मानसंजय कुलकर्णी ने पैसा कानून की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि कैसे यह कानून ग्राम सभाओं को अपने जल, जंगल और जमीन पर नियंत्रण का अधिकार देता है। अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधियों ने वनाधिकार कानून के तकनीकी पहलुओं और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी, ताकि स्थानीय निवासी अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article