{"_id":"69e4db413698897901005831","slug":"lord-parashuramas-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-in-andarevathi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-158455-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंदरेवठी में धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंदरेवठी में धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
विज्ञापन
अंदरेवठी में धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत अंदरेवठी में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित जोगिंद्र पाल ज्योति, प्रबधक सुनील त्यागी, आचार्य नागेंद्र शर्मा, नारी शक्ति संगठन से सपना शर्मा, रूमीला शर्मा ने भक्ती गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक खुशी राम बालनाहटा भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। ग्रामवासियों की ओर से भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर हवन-अनुष्ठान किया गया। रोहड़ू के पूर्व विधायक खुशी राम बालनाहटा ने शिव शक्ति धाम मंडली का अंग वस्त्र पहना कर अभिनंदन किया। ग्रामवासियों की ओर से आयोजित भंडारे में सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि आज धर्म से विमुख हो कर अधर्म की ओर और धन की दौड़ में लगे हुए हैं। संतानों में माता पिता अच्छे संस्कार डालें। युवा नशाखोरी से दूर रहें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X