{"_id":"69e76d651cda70d49a0b45c9","slug":"jubbal-won-the-womens-kabaddi-title-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-158560-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल ने जीता महिला कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल ने जीता महिला कबड्डी का खिताब
विज्ञापन
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के तीसरे दिन आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता के मैच में खेलते खिलाड़ी। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाॅलीबाल में पुजारली-4 ने अढ़ाल को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला में महिलाओं की कबड्डी स्पर्धा हुई। फाइनल में जुब्बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छौहारा को छह अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मेले के तीसरे दिन वॉलीबाल स्पर्धाएं भी शुरू हो गईं। प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान रोहड़ू में किया जा रहा है, जहां मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मंगलवार को खेले मुकाबलों में उखली महैंदली और भमनोली के बीच हुए पहले मैच में भमनोली ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पुजारली-4 ने अढ़ाल टीम को 2-1 से हराया। वहीं तीसरे मुकाबले में मांदल टीम ने मसली को 2-1 के अंतर से शिकस्त दी।
रोहड़ू मेले में खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X