{"_id":"69e76dd87b7a0960cf0ae377","slug":"villagers-danced-to-the-beat-of-drums-in-dhanah-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158558-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धनाह में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धनाह में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण
विज्ञापन
नित्थर के धनाह गांव में आयोजित होने वाले ठिरशू मेले में देवता रखाउ नाग ने की शिरकत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ठिरशू मेले में दिन भर चला नाटियों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के धनाह गांव में आठ बैसाख के अवसर पर ठिरशू मेला का रखाऊ नाग मंदिर परिसर में धूमधाम से आयोजन किया गया। मेले में दिनभर वाद्य यंत्रों की थाप पर नाटियों का दौर चलता रहा और ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की धुन पर खूब झूमे।
मेले का मुख्य आकर्षण स्वांग नृत्य रहा। इसमें पहाड़ी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। गांव के पुरुषों ने मुखौटे पहनकर स्वांग नृत्य प्रस्तुत किया और खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर देवता साहिब रखाऊ नाग के साथ ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य किया। देवता साहिब रखाऊ नाग लाव-लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ अपने मंदिर से द्रुमण नामक स्थान तक नाचते-गाते पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद देवता साहिब पुनः वाद्य यंत्रों की धुन के बीच मंदिर लौटे। ऐतिहासिक दृष्टि से यह मेला अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें क्षेत्र की प्राचीन परंपराओं और संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X