सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   82.37 lakh spent on the welfare of labour families

Rampur Bushahar News: श्रमिक परिवार के कल्याण पर 82.37 लाख खर्च

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं से 205 श्रमिक परिवारों की बदली जिंदगी
Trending Videos

शिक्षा के लिए 41.58 लाख की दी आर्थिक सहायता

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के श्रमिक परिवारों के लिए श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाएं जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। हिमाचल प्रदेश भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित इन योजनाओं के तहत श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, मातृत्व, पेंशन और मृत्यु सहायता जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए ये योजनाएं नई उम्मीद बनकर उभरी हैं। अब तक 205 श्रमिक परिवारों को लगभग 82.37 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है, जो उनके लिए केवल मदद नहीं बल्कि सम्मानजनक जीवन की दिशा में मजबूत आधार साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक लाभ शिक्षा सहायता योजना के तहत मिला। इसमें 146 लाभार्थियों को 41.58 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा 25 परिवारों को विवाह सहायता के रूप में 12.75 लाख, 10 महिलाओं को मातृत्व लाभ के रूप में 7.03 लाख, 6 लाभार्थियों को चिकित्सा सहायता के रूप में 96 हजार, 8 परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 17.60 लाख, 7 लाभार्थियों को पेंशन के रूप में 1.85 लाख और 3 विशेष श्रेणी (मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों) के लाभार्थियों को 60 हजार रुपये दिए गए।
बोर्ड की योजनाएं श्रमिकों के जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू को कवर करती हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए 8400 से 1,20,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति, महिला श्रमिकों को 25 हजार रुपये तक मातृत्व लाभ, गंभीर बीमारी में 50 हजार से 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सहायता, पुत्रियों के जन्म एवं विवाह पर 51 हजार रुपये की सहायता तथा आवास निर्माण व मरम्मत के लिए 1.5 लाख रुपये तक का सहयोग दिया जा रहा है।
लाभार्थी चंद्र कला, मान दास, जिया लाल, कृष्णा देवी और विमला देवी ने बताया कि इस सहायता ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास मिला है। इस संबंध में श्रम कल्याण अधिकारी रामपुर विक्रम बिष्ट ने बताया कि योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिख रहा है और अधिक से अधिक श्रमिक इनसे जुड़कर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed