{"_id":"6a3282d4a3969dc57208f984","slug":"bagipul-jaon-tharla-road-riddled-with-potholes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162628-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीखंड दर्शन से पहले खस्ताहाल सड़क लेगी श्रद्धा की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीखंड दर्शन से पहले खस्ताहाल सड़क लेगी श्रद्धा की परीक्षा
विज्ञापन
खस्ताहाल निरमंड से जाओं सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गड्ढों में तब्दील बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क पर श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर करनी पड़ेगी आवाजाही
- आपदा के एक साल बाद भी तीन पंचायतों से जुड़ी सड़क की नहीं सुधारी हालत
- अनदेखी पर ग्रामीणों और बागवानों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड महादेव के दर्शन करने से पहले इस बार भी खस्ताहाल सड़क श्रद्धालुओं की श्रद्धा की परीक्षा लेगी। आपदा के एक साल बाद भी बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क दुरुस्त नहीं हो पाई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव की यात्रा 10 जुलाई से शुरू होने जा रही है। ऐसे में गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ेगी।
श्रीखंड महादेव की यात्रा में देशभर के श्रद्धालु भाग लेते हैं। यात्रा के लिए बागीपुल-जाओं-ठारला ही मुख्य मार्ग है। एक साल बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने सड़क की हालत नहीं सुधारी। सड़क की अनदेखी करने पर ग्रामीणों और बागवानों में भी लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है। इस सड़क से उपमंडल निरमंड के दुर्गम क्षेत्र की तीन पंचायतें चायल, बागा सराहन और जुआगी जुड़ी हैं। इन पंचायतों के लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है। बीते वर्ष भारी बरसात और प्राकृतिक आपदा के कारण बागीपुल-जाओं-ठारला सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इनसेट-- -
कलोटी कैंची के पास सड़क की हालत बेहद खराब
क्षेत्र के ग्रामीणों में मदन, चंद्रेश, मीरा, संजीव, राहुल और वेद प्रकाश ने कहा कि कलोटी कैंची के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। बीते वर्ष भी इस सड़क के बाधित होने से कई महीने तक सेब बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब फिर से बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन सड़क दुरुस्त करने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इनसेट-- -
10 जुलाई से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होगी
श्रीखंड महादेव यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी रूट से जाना पड़ता है। सड़क की दयनीय हालत के चलते यात्रा पर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की दुश्वारियां भी बढ़ने वाली हैं। 10 जुलाई से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होगी। ऐसे में यदि सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो एंबुलेंस और आपात वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतें आएंगी।
कोट-- -
बागीपुल से ठारला सगोफा तक सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। यात्रा के दौरान विभाग इस मार्ग पर दो जेसीबी मशीनें तैनात करेगा। सड़क बंद होने पर इन मशीनों से तुरंत सड़क बहाली का कार्य किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले पैचवर्क और नालियों की सफाई भी की जाएगी। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड

इनसेट

कोट