सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Baisakh Thirshu fair concludes at Chevadi

Rampur Bushahar News: चेवड़ी में बैसाख ठिरशु मेले का समापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Baisakh Thirshu fair concludes at Chevadi
बैसाख ठिरसू मेला में पहुंचे देवी देवता। संवाद
विज्ञापन
मेले में शाणी की दुर्गा माता ने शिरकत की
Trending Videos



संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू) l उपतहसील नित्थर के गांव चेबड़ी में 18 बैसाख का ठिरशु मेला माता भुवनेश्वरी के प्रांगण में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शनिवार को देव विदाई के साथ दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। मेले में शाणी की दुर्गा माता ने शिरकत की। मेले में दुराह, लोट, पलेही, कुठेड़, निथर और देहरा पंचायतों समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मेले में दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोहित भारद्वाज, विक्की, योगराज और बलबीर नेगी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। नित्थर स्थित वीनस पब्लिक स्कूल के एमडी सुरेश ठाकुर ने आयोजन समिति को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। विशिष्ट अतिथि में ठाकुर वीर सिंह, कुकु ठाकुर, विक्रांत चौहान, बैनर्जी शर्मा, चंद्रपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article