सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers expressed anger over the running of Rampur-Nitthar bus via Moin

Rampur Bushahar News: रामपुर-नित्थर बस को वाया मोईन चलाने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने पुरानी व्यवस्था के तहत रूट पर चलाने की उठाई मांग
Trending Videos



बस रूट में नहीं हुआ फेरबदल तो ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)।
क्षेत्र की रामपुर-दलाश-नित्थर बस को वाया मोईन किए जाने पर दलाश क्षेत्र के लोगों में रोष है। क्षेत्र की लोगों ने परिवहन निगम प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि बस को मोईन होकर भेजा गया, तो सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे। रामपुर-दलाश-नित्थर करीब 90 किलोमीटर लंबे इस रूट पर दोपहर 2 बजे बस रामपुर से चलती है। इस बस सेवा से करीब छह पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। बस को मोईन गांव भेजे जाने के कारण सवारियों को अंधेरे में अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, दलाश से कुछ स्कूल और आईटीआई के छात्र भी इस बस में अपने घर जाते हैं, लेकिन मोईन गांव भेजे जाने के कारण इन छात्रों को अंधेरे में घर पहुंचना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने परिवहन निगम प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों के ऊपर अंधेरे में जंगली जानवरों ने हमला कर लिया, तो इसका जिम्मेदार परिवहन निगम प्रबंधन होगा। क्षेत्र के ग्रामीण देवराज चौहान, मेहर चंद, सुभाष, एनडी ठाकुर, जिया लाल सहित अन्य ने परिवहन निगम प्रबंधन से मांग की है कि इस बस का रूट लंबा है। जबसे इसे मोईन गांव भेजा गया है, तबसे बस अंधेरे में अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से बस को पुरानी व्यवस्था के तहत चलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बस रूट को जल्द पुराने वाले रूट पर नहीं चलाया गया, तो दलाश और आसपास की क्षेत्रों की जनता निगम प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।


बसों की कमी के कारण कुछ रूटों पर समस्या पेश आई है। यह बस सेवा कुछ समय के लिए मोईन गांव के लिए चलाई गई है। जैसे ही नई बसें आती हैं, तो रामपुर-दलाश-नित्थर बस सेवा को फिर से पुराने रूट के मुताबिक चलाया जाएगा। -- स्वरूप दीवान, अड्डा प्रभारी , परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article