{"_id":"69f72f9136950673ee05af11","slug":"the-plan-to-establish-a-waste-plant-in-rohru-has-not-materialized-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-159410-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में धरातल पर नहीं उतरी रोहड़ू में \nकूड़ा संयंत्र स्थापित करते की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में धरातल पर नहीं उतरी रोहड़ू में कूड़ा संयंत्र स्थापित करते की योजना
विज्ञापन
नगर परिषद राेहड़ू से अविनाश चौहान। चुनावी मुद्दा
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा : दो दशक से चुनावों में उठता आ रहा संयंत्र को स्थापित करने का मुद्दा
चार करोड़ रुपये की डीपीआर हो चुकी है तैयार, शिमला भेजना पड़ता है कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू में कूड़ा संयंत्र स्थापित करते की योजना सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर कर रह गई है। दो दशक से हर चुनाव में इस योजना की बात होती है, लेकिन इसे धरातल पर उतारने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं होते हैं। कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए चार करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार की गई है। कूड़ा संयंत्र के अभाव में नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े-कचरे का प्रबंधन पब्बर नदी के किनारे पर किया जा रहा है। इकट्ठे कूड़े-कचरे को शिमला के भरयाल में लगे ऊर्जा प्लांट को भेजा जा रहा है। ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना के लिए वर्ष 2018 में नगर परिषद रोहड़ू ने वन विभाग से भूमि के हस्तांतरण के लिए प्रारूप तैयार किया था। रोहड़ू से शिमला मार्ग पर महेंदली के पास 0.252 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र के लिए किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के निर्माण के लिए वन विभाग से भी अप्रूवल मिल चुकी है। परियोजना की चार करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार है, लेकिन अभी भी योजना धरातल पर नहीं आ सकी है। कस्बे से जो रोजाना टनों के हिसाब से कूड़ा-कचरा इकट्ठा होता है। इसके बाद पब्बर नदी के किनारे गीले और सूखे कचरे का निष्पादन किया जाता है। जब तक संयंत्र स्थापित नहीं होता। कूड़े-कचरे को एकत्रित कर शिमला के भरयाल में स्थापित अपशिष्ट से ऊर्जा प्लांट में कूड़े को ठिकाने लगाया जा रहा है।
नगर परिषद के वार्डों की संख्या सात से बढ़कर नौ कर दी गई है। परिषद का क्षेत्र बढ़ चुका है, लेकिन आज तक नगर परिषद के पास अपना कूड़ा संयंत्र तक नहीं है। दो दशक से कूड़ा संयंत्र स्थापित करने की मांग उठ रही है, लेकिन कूड़ा संयंत्र स्थापित करने का मुद्दा चुनावी वादों से आगे नहीं बढ़ सका है।-- सुमेश चौहान, रोहड़ू
नगर परिषद रोहड़ू में आज तक कूड़ा संयंत्र नहीं है। इस कारण कस्बे का कचरा पब्बर नदी के किनारे डंप किया जा रहा है। कूड़ा संयंत्र शीघ्र से शीघ्र स्थापित किया जाना चाहिए। - मोहित शर्मा, रोहड़ू
नगर परिषद रोहड़ू का क्षेत्र काफी बढ़ गया है। परिषद के अंतर्गत जनसंख्या भी काफी ज्यादा है। कस्बे से निकलने वाले कचरे को नष्ट करने के लिए कूड़ा संयंत्र होना आवश्यक है। - अविनाश चौहान, रोहड़ू
Trending Videos
चार करोड़ रुपये की डीपीआर हो चुकी है तैयार, शिमला भेजना पड़ता है कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू में कूड़ा संयंत्र स्थापित करते की योजना सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर कर रह गई है। दो दशक से हर चुनाव में इस योजना की बात होती है, लेकिन इसे धरातल पर उतारने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं होते हैं। कूड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए चार करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार की गई है। कूड़ा संयंत्र के अभाव में नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े-कचरे का प्रबंधन पब्बर नदी के किनारे पर किया जा रहा है। इकट्ठे कूड़े-कचरे को शिमला के भरयाल में लगे ऊर्जा प्लांट को भेजा जा रहा है। ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना के लिए वर्ष 2018 में नगर परिषद रोहड़ू ने वन विभाग से भूमि के हस्तांतरण के लिए प्रारूप तैयार किया था। रोहड़ू से शिमला मार्ग पर महेंदली के पास 0.252 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र के लिए किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के निर्माण के लिए वन विभाग से भी अप्रूवल मिल चुकी है। परियोजना की चार करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार है, लेकिन अभी भी योजना धरातल पर नहीं आ सकी है। कस्बे से जो रोजाना टनों के हिसाब से कूड़ा-कचरा इकट्ठा होता है। इसके बाद पब्बर नदी के किनारे गीले और सूखे कचरे का निष्पादन किया जाता है। जब तक संयंत्र स्थापित नहीं होता। कूड़े-कचरे को एकत्रित कर शिमला के भरयाल में स्थापित अपशिष्ट से ऊर्जा प्लांट में कूड़े को ठिकाने लगाया जा रहा है।
नगर परिषद के वार्डों की संख्या सात से बढ़कर नौ कर दी गई है। परिषद का क्षेत्र बढ़ चुका है, लेकिन आज तक नगर परिषद के पास अपना कूड़ा संयंत्र तक नहीं है। दो दशक से कूड़ा संयंत्र स्थापित करने की मांग उठ रही है, लेकिन कूड़ा संयंत्र स्थापित करने का मुद्दा चुनावी वादों से आगे नहीं बढ़ सका है।