सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Basic facilities will be provided in Munish Panchayat

मुनिश पंचायत में मुहैया कराई जाएंगी मूलभूत सुविधाएं : जय सिंह

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर बुशहर उपमंडल की दुर्गम पंचायत मुनिश के नवनियुक्त प्रधान जय सिंह विश्वकर्मा ने चुनाव में विजय दिलाने के लिए लोगों का आभार जताया है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया है। प्रधान ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत की प्रगति और खुशहाली का लक्ष्य रखा है। जय सिंह ने कहा कि वे दिन-रात समाज सेवा के प्रति अग्रसर रहेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के रिक्त पदों पर चिंता जताई। प्रधान ने बताया कि बीते कई सालों से पद खाली होने के कारण सैकड़ों लोग घर द्वार पर प्राथमिक उपचार से वंचित हैं। पशु औषधालय जोगणी में भी स्टाफ की कमी से पशुओं का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। सैकड़ों पशुपालकों की आर्थिकी दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी है। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारियों से जल्द विचार-विमर्श किया जाएगा। जय सिंह ने पंचायत क्षेत्र की सड़कों की दयनीय हालत सुधारने का भी वादा किया। इसके लिए वे लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों से जल्द मुलाकात करेंगे। सेरीपुल में हर साल बरसात में सड़क बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। इस समस्या के लिए चार पंचायतों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर सरकार और लोक निर्माण विभाग का सहयोग लिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article