{"_id":"6a216fed8f06967c52038d3c","slug":"ten-day-ncc-camp-concludes-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-161682-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज और डीपीएस झाकड़ी को सर्वश्रेष्ठ का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज और डीपीएस झाकड़ी को सर्वश्रेष्ठ का खिताब
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सम्मानित करते हुए | प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दस दिवसीय एनसीसी शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर बुशहर में दस दिवसीय 8 एचपी बटालियन एनसीसी एटीसी-222 शिविर का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में रामपुर कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज और डीपीएस झाकड़ी को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब दिया गया। कमांडिंग अधिकारी कर्नल बीएमएस परमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को भी पुरस्कार दिए गए। कर्नल परमार ने कैडेट्स रैंक पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कर्नल परमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में तीन कॉलेज और तेरह स्कूलों के 510 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को अनुशासन, एकता और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक करना था। इसका लक्ष्य उन्हें कॅरिअर और कठिन परिश्रम के महत्व से भी अवगत कराना था। कर्नल परमार ने सभी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निजी स्कूलों के कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया
इस शिविर में रामपुर, निरमंड और रिकांगपिओ कॉलेज के कैडेट्स शामिल थे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और कई निजी स्कूलों के कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कर्नल परमार ने कैडेट्स को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos