फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bhajans by Brahmanand resonate at the Kungshi Mahadev Temple

Rampur Bushahar News: कुंगशी महादेव मंदिर में गूंजे ब्रह्मानंद के भजन

Mon, 17 Aug 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bhajans by Brahmanand resonate at the Kungshi Mahadev Temple
आनी के कुंगशी महादेव मंदिर में भजनों पर झूमते ग्रामीण। संवाद
सावन के अंतिम दिन कलाकारों ने भजनों से बांधा समा
विज्ञापन

पूर्णाहुति के साथ मंदिर में आयोजित 4 दिवसीय हवन पाठ संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
उपमंडल आनी के ऐतिहासिक कुंगशी महादेव मंदिर में सावन के अंतिम दिन भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर दिनभर ब्रह्मानंद के प्राचीन भजनों से गूंजता रहा। तीन दिन से चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के बाद रविवार को कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। सोमवार को मंदिर में चला 4 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। रविवार को कुंगशी महादेव मंदिर में भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। नजर भर देख ले मुझको, शरण में आ पड़ा तेरी सहित ब्रह्मानंद के कई प्राचीन भजनों की प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना दिया। इस दौरान कलाकार नारायण, चिरंजी लाल और देवकी नंद ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा। मंदिर के कारदार माल सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर में रुद्री, दुर्गा पाठ और रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर दूनी चंद ठाकुर, छज्जू राम, बलदेव, अजीत कुमार, सनी कुमार, रामचंद्र, चंद्रप्रकाश, टेकचंद, शिवराम ठाकुर, नेत्र ठाकुर, भोला दत्त, प्रदीप शर्मा, घनश्याम और जीत सहित अन्य मौजूद रहे।

आनी के कुंगशी महादेव मंदिर में भजनों पर झूमते ग्रामीण। संवाद

आनी के कुंगशी महादेव मंदिर में भजनों पर झूमते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed