फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two-day fair concludes in Dansa with the farewell to the deity

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक और रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल जगूणी ओवर ऑल विजेता

Mon, 17 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two-day fair concludes in Dansa with the farewell to the deity
डंसा में रस्साकशी स्पर्धा की विजेता टीम महिला मंडल जगूणी को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
डंसा में देव विदाई के साथ दो दिवसीय मेला संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम की चार ठहरियों में शुमार देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक और रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल जगूणी ओवरऑल विजेता बनी। देव विदाई के साथ डंसा में दो दिवसीय मेला संपन्न हुआ। समापन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। परशुराम मंदिर समिति के पदाधिकारियों समेत सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोकनृत्य प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में महिला मंडल जगूणी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर महिला मंडल धार रहा। कनिष्ठ वर्ग में पायनियर पब्लिक स्कूल राया शरण ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की। समूहगान में महिला मंडल जगूणी ने पहला स्थान पाया। रस्साकशी प्रतियोगिता में आठ महिला मंडलों ने भाग लिया। महिला मंडल जगूणी ने महिला मंडल लालसा को पटकनी देकर विजय हासिल की। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को बखूबी अंजाम देने पर महिला मंडल जगूणी को मंदिर परिसर और सराय भवन की साफ-सफाई में बेहतर योगदान देने के लिए मंदिर समिति ने सम्मानित किया। रविवार को देर रात तक डीजे की धुन पर नाटियों का दौर चलता रहा। लोक गायक सुरेंद्र ने पहाड़ी और किन्नौरी गीत पेशकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला मंडल प्रतिभागियों ने स्वच्छता और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। महिला मंडल जगूणी को विजेता के तौर पर 15 हजार की नकद राशि सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। लोकनृत्य में उप विजेता टीम धार को 75,00 की राशि भेंट की गई। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल जगूणी को प्रथम आने पर 41,00 की राशि और ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया। धार को दूसरे स्थान पर रहने के लिए 2100 रुपये की राशि भेंट की गई। वहीं, मंदिर समिति ने मेहमान देवताओं को 51 हजार प्रत्येक को चेक के माध्यम से नजराना राशि भेंट कर विदा किया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के धरोहर हैं। आज के इस आधुनिक युग में भी क्षेत्र के लोगों ने बखूबी संजोए रखा है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी है।

डंसा में रस्साकशी स्पर्धा की विजेता टीम महिला मंडल जगूणी को सम्मानित करते मुख्यातिथि।

डंसा में रस्साकशी स्पर्धा की विजेता टीम महिला मंडल जगूणी को सम्मानित करते मुख्यातिथि।

डंसा में रस्साकशी स्पर्धा की विजेता टीम महिला मंडल जगूणी को सम्मानित करते मुख्यातिथि।

डंसा में रस्साकशी स्पर्धा की विजेता टीम महिला मंडल जगूणी को सम्मानित करते मुख्यातिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article