{"_id":"6a82ef24ede5a26d020c6fdf","slug":"vegetable-market-to-be-built-at-jangi-in-pooh-minister-negi-lays-the-foundation-stone-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167394-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पूह के जंगी में बनेगी सब्जी मंडी, मंत्री नेगी ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पूह के जंगी में बनेगी सब्जी मंडी, मंत्री नेगी ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
किन्नौर जिले के पूह खंड की जंगी पंचायत फल एवं सब्जी मंडी का शिलान्यास करते मंत्री जगत सिंह नेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगी में स्थापित होगा कोल्ड स्टोर और एचपीएमसी का पैकिंग-ग्रेडिंग हाउस : जगत सिंह
पूह ग्रीष्म महोत्सव के समापन समारोह में मंत्री ने की शिरकत
अगले शैक्षणिक सत्र से पूह स्कूल में शुरू होगा सीबीएसई पैटर्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह उपमंडल की जंगी पंचायत के रेता खान में सब्जी मंडी का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जंगी क्षेत्र में कोल्ड स्टोर और एचपीएमसी का पैकिंग-ग्रेडिंग हाउस भी स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और घरद्वार पर मार्केट यार्ड स्थापित करके उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि जिले के टापरी मार्केट यार्ड का विस्तारीकरण शीघ्र किया जाएगा ताकि छोटे और सीमांत किसान, बागवानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। मंत्री जगत सिंह नेगी ने चार दिवसीय पूह ग्रीष्म उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन आधुनिक युग में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण हैं। मंत्री ने कहा कि जिले के सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचों को मजबूत किया जा रहा है। निचार, भावानगर, सांगला, कानम और रिकांगपिओ में सीबीएसई पद्धति के तहत शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूह को अगले शैक्षणिक सत्र में सीबीएसई पैटर्न से जोड़ा जाएगा और इस विद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने पूह उपमंडल में पेयजल एवं सिंचाई की व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेला आयोजन समिति को 3 लाख रुपये और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इससे पूर्व मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर एपीएमसी शिमला-किन्नौर अध्यक्ष देवानंद वर्मा, निदेशक प्रेम नेगी, उमेश नेगी, जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल चंद्र नेगी, केसर नेगी, प्रिया नेगी, डीएसपी उमेश्वर राणा सहित अन्य मौजूद रहे।