फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jagat Singh Negi issues instructions to ensure drinking water supply in Pooh subdivision

Rampur Bushahar News: जगत सिंह नेगी ने पूह उपमंडल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jagat Singh Negi issues instructions to ensure drinking water supply in Pooh subdivision
होजो नाला से उठाऊ सिंचाई परियोजना के कार्य का निरीक्षण करते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीपीआ
जगत सिंह नेगी ने पूह उपमंडल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति पूह की बैठक में की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति पूह की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने रारंग पंचायत में ट्रांसफार्मर स्तरोन्नत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पूह उपमंडल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने होजो नाला से उठाऊ सिंचाई परियोजना के कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानम, स्पीलो, नागरिक अस्पताल चांगो में चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति और लैब स्टाफ की नियुक्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने चरणबद्ध तरीके से इन मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त बैठक में नमज्ञा पंचायत में नियमित विद्युत आपूर्ति, लियो पंचायत में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सुन्नम संपर्क सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उचित जल निकासी पर गहनता से विचार-विमर्श किया। पूह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नेगी ने पूह खंड में वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत दावों पर विस्तृत चर्चा की और उन सामुदायिक दावों पर दर्ज आपत्तियों का विस्तृत ब्योरा जिला प्रशासन से मांगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक का संचालन किया और विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी। इस मौके पर एपीएमसी शिमला किन्नौर के निदेशक प्रेम नेगी, तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी इंदर सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग पूह मंडल बाल कृष्ण कौंडल, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता ललित जरयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article