सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJYM Kinnaur discussed the achievements of the Modi government

Rampur Bushahar News: भाजयुमो किन्नौर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) किन्नौर की बैठक बुधवार को हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष नवकरण बोरिस की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर चर्चा हुई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता और किन्नौर प्रभारी नीलकमल गुप्ता उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और विधानसभा कार्यक्रमों के संयोजक सचिन नेगी भी मौजूद थे। इस दौरान भाजयुमो किन्नौर के आगामी कार्यक्रमों की योजना भी बनाई गई। संगठन 21 जून को योग दिवस मनाएगा। इसके बाद 25 जून के बाद प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला का जिला किन्नौर में प्रवास होगा। भाजयुमो किन्नौर भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। जिला महामंत्री मंजीत लाखान और पांच मंडलों के अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए। जिला किन्नौर के भाजयुमो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article