फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   chamba bharmour healing nallah car fell 250 meter gorge two killed

चंबा में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत

Thu, 06 Aug 2026 10:14 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 06 Aug 2026 10:14 AM IST
सार

चंबा जिले के भरमौर उपमंडल की होली तहसील में हीलिंग नाले के पास ऑल्टो कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सुरेश कुमार और संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
chamba bharmour healing nallah car fell 250 meter gorge two killed
हीलिंग नाले के पास हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाते स्थानीय लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंबा जिले के भरमौर उपमंडल की होली तहसील में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। लामू-हीलिंग मार्ग पर हीलिंग नाले के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (48) पुत्र रंगीला राम और संजय कुमार (35) पुत्र शर्मा सरवन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी जरूरी काम से हीलिंग गए थे। देर रात अपने घर लामू लौटते समय रात करीब 11 बजे हीलिंग नाले के पास उनकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। बाद में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, जबकि संजय कुमार के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed