{"_id":"6addfb4875fdfb3af306d1d7","slug":"chaura-majhgaon-road-is-undergoing-a-transformation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173326-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौरा-मझगांव सड़क का हो रहा कायाकल्प, 24.25 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौरा-मझगांव सड़क का हो रहा कायाकल्प, 24.25 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
चौरा-रूपी सडक़ निर्माण में जुटी लोक निर्माण विभाग की मशीनें। संवाद
विकास की बात : लोक निर्माण विभाग चौड़ीकरण, कलवर्ट और टारिंग कार्य से संवारेगा सड़क
. 2 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को जल्द ममालेगा सुहाना सफर
. करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क चकाचक बनने से किसान, बागवानाें को भी मिलेगी राहत
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। जिले के रूपी वैली को जोड़ने वाली चौरा-मझगांव सड़क का कायाकल्प हो रहा है। इन दिनों सुधारीकरण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। सड़क को चौड़ा करने और समतल बनाने के लिए दो-दो मशीनें जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत चौरा से मझगांव सड़क का सुधारीकरण हो रहा है। सड़क चकाचक बनने से दो पंचायतों रूपी और शिगारचा के ग्रामीणों को बेहतर लाभ मिलेगा। वहीं, किसान और बागवानों को अपनी नकदी फसलों को देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। चौरा-मझगांव-रूपी सड़क की हालत बीते कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। सड़क के निर्माण होने के नौ साल बाद भी सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। अब चौरा से मझगांव तक करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त और चकाचक करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग करीब 24.25 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क की हालत सुधारेगा। योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण, मेटलिंग, टारिंग, सुरक्षा दीवार और रेलिंग लगाने जैसे कार्यों को पूरा किया जाना है। सड़क की हालत सुधारने से रूपी और शिगारचा पंचायत के पोश्पा, छाडिंग, शिगारचा, हुरवा, नालिंग-1, नालिंग-2, मझगांव, डबलिंग और गुरगुरी के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी। क्षेत्र के किसान बागवानों को सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसान होगी। वर्षों से ग्रामीण इस सड़क की हालत सुधरने की आस लगाए हुए हैं, जो अब जल्द ही पूरी होगी। सड़क पक्की होने से ग्रामीणों को खतरों भरे सफर से भी निजात मिलेगी। संवाद
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 के तहत चौरा से मझगांव सड़क की हालत सुधारने का कार्य जारी है। करीब 24.25 करोड़ रुपये की लागत से 24 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। - प्रमोद नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भावानगर