{"_id":"6a5a1f827ed7f011c20c2c48","slug":"congress-refusing-to-accept-defeat-in-municipal-polls-chauhan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164970-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप में हार स्वीकार नहीं कर रही कांग्रेस : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप में हार स्वीकार नहीं कर रही कांग्रेस : चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले- भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र
साढ़े 3 साल में न सड़कें सुधरी, न युवाओं को मिला रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में लंबे समय तक एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसे कांग्रेस नेता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यह बात भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने रामपुर बुशहर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद में भाजपा के दो सदस्य, करीब 60 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधि और अब नगर परिषद में भी भाजपा के पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं। यह जनता के भाजपा पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। सरकार लगभग हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता नगर परिषद चुनाव में विजयी भाजपा पार्षदों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। अवैध कब्जों को लेकर एसडीएम कार्यालय में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जनादेश का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि ऐसा ही सिलसिला जारी रहा तो उनके उम्मीदवारों के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी की पुरानी बसें लगातार खराब हो रही हैं। इससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 20 जून को इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रामपुर उनका गृहक्षेत्र होने के बावजूद सड़कों की स्थिति बदहाल है।