{"_id":"6a5a2dd9497865b255001005","slug":"shalu-gupta-assumes-charge-as-principal-at-pm-shri-anni-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164967-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पीएमश्री आनी में शालू गुप्ता ने संभाला प्रधानाचार्य का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पीएमश्री आनी में शालू गुप्ता ने संभाला प्रधानाचार्य का पदभार
विज्ञापन
शालू गुप्ता ने संभाला पीएम श्री आनी स्कूल को पदभार। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल पहुंचने पर स्टाफ ने किया स्वागत, जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में शालू गुप्ता ने प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल लिया। विद्यालय पहुंचने पर उपप्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष अशोक ठाकुर तथा विद्यालय स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पीएमश्री योजना के तहत सीबीएसई से संबद्ध होने के बाद विद्यालय में मेरिट के आधार पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति की जानी थी। शालू गुप्ता मूल रूप से कुल्लू की रहने वाली हैं। उनके पति पवन गुप्ता भी प्रधानाचार्य हैं। पीएमश्री आनी में नियुक्ति से पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में सेवाएं दे रही थीं। इससे पूर्व उन्होंने गणित विषय की प्रवक्ता के रूप में भी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।
शालू गुप्ता का चयन सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद के लिए आयोजित मेरिट आधारित चयन परीक्षा के आधार पर हुआ है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम श्री एवं सीबीएसई योजना के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचारी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।