सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket tournament begins with tribute to martyr in Themgarang

Rampur Bushahar News: थेमगारंग में शहीद को श्रद्धांजलि के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद के परिजनों ने लिया भाग, आयोजकों को दी आर्थिक मदद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद पुष्पेंद्र कुमार की स्मृति में थेमगारंग में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुष्पेंद्र कुमार को खेल के मैदान के जरिए याद किया गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शहीद पुष्पेंद्र कुमार के परिजनों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शहीद की धर्मपत्नी कीर्ति कुमारी, पिता महेंद्र कुमार, माता सरला देवी, भाई परविंदर और दादा ज्योति लाल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की पहली गेंद शहीद पुष्पेंद्र कुमार के बेटे ऐतिक नेगी ने खेली। शहीद की पत्नी कीर्ति कुमारी ने कहा कि उनके पति को क्रिकेट से बेहद लगाव था, इसलिए उनकी याद में प्रतियोगिता का आयोजन करना सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर शहीद के परिवार ने आयोजक क्लब को 41 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के भोजन के लिए 11 हजार रुपये का विशेष योगदान भी दिया।
युवक मंडल थेमगारंग के प्रधान अजेंद्र सिंह, उप-प्रधान राज मोहन, सचिव संजय कुमार और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 19 से 26 अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले भर से आई टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर दीप कुमार, कुलदीप कुमार, जय राम, अक्षय कुमार, राम सिंह, विशाल, अवदेश, बीरबल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed