{"_id":"69e61c5ed3d2fce4200a54e7","slug":"nine-grams-of-chitta-recovered-in-theog-three-accused-arrested-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158490-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में नौ ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में नौ ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाके लगाकर कार सवार हरियाणा और पंजाब के युवा धरे
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर)। शिमला पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठियोग पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने ठियोग बाईपास पर नाके के दौरान वाहन से करीब नौ ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
रविवार शाम थाना ठियोग की पुलिस टीम बाईपास पर नाका लगाए हुए थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शिमला की ओर से आ रही कार में तीन व्यक्ति सवार हैं, जो नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान पवन (21) निवासी सोनीपत, हरियाणा, नितिश पांडे (26) निवासी मोहाली, पंजाब और रितिक सूरजभान (27) निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X