{"_id":"69e9eeff926906d2d00dd015","slug":"video-rampur-bushahr-milk-producers-anger-erupts-over-pending-demands-stage-protest-against-government-and-milkfed-in-dattnagar-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: लंबित मांगों को लेकर फूटा दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा, दत्तनगर में सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: लंबित मांगों को लेकर फूटा दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा, दत्तनगर में सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ किया प्रदर्शन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:35 PM IST
Link Copied
लंबे समय से दुग्ध उत्पादक सरकार और मिल्कफेड के समक्ष समस्याएं उठाते रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हालांकि कई बार दुग्ध उत्पादकों ने सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ सडक़ों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन भी किया, सिवाय आश्वासन के कुछ हाथ नहीं लगा। समस्याओं का समाधान न होने के कारण वीरवार को दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा फूटा। रोषजदा दुग्ध उत्पादक सडक़ों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने लंबित समस्याओं व मांगों को लेकर हल्ला बोला। दत्तनगर में एनएच पांच से होकर मिल्कफेड तक रोष रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारे लगाए। धरने प्रदर्शन में माकपा नेता राकेश सिंघा विशेष रूप से मौजूद रहे। सिंघा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं के बारे पहले भी कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन बहुत सी समस्याओं का समाधान आज भी नहीं हुआ है। इसके कारण दुग्ध उत्पादकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों ने मांग रखी है कि दूध की पेमेंट का भुगतान हर माह किया जाए। पेमेंट का भुगतान सीधे दुग्ध उत्पादकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाए। सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए आधुनिक मशीन दी जाए, जिन सोसायटियों में मशीन दी गई है, उसे सुचारू रूप से चलाया जाए। सभी सोसायटियों में उत्तम किस्म की फीड को सब्सिडी रेट पर उपलब्ध करवाया जाए। मिल्क प्लांट दत्तनगर और सभी चिलिंग प्लांट में खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। दुधारू पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए पशु औषधालयों में उन्नत किस्म के वीर्य तकनीक, दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं। पशु औषधालयों में खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। दूध के परिवहन के लिए लगाए गए वाहनों का भुगतान निरंतर और समय पर किया जाना चाहिए। दत्तनगर क्षेत्र में चोकर का एक संयंत्र स्थापित करने, दूध की बाल्टियों को मिल्फ प्लांट एवं चिलिंग सेंटर से धोकर देने, दूध से बनने वाले सभी उत्पाद घी, मक्खन, दहीं, लस्सी, खोया, पनीर, आइसक्रीम, मिठाइयां मिल्क प्लांट दत्तनगर में तैयार की जाए। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर शीघ्र उक्त समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। वहीं चेताया है कि यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर देवकी नंद, प्रेम चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।