सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowds gathered for cylinders in Kotkhai, causing road blockage.

Rampur Bushahar News: कोटखाई में सिलिंडर के लिए उमड़ी भीड़, सड़क हुई जाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for cylinders in Kotkhai, causing road blockage.
कोटखाई बाजार में गैस सिलिंडर वितरण के दौरान लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
वाहन खड़े करने से एक घंटा यातायात ठप
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। बस अड्डा कोटखाई के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस एजेंसी की ओर से वितरण के दौरान लोगों ने अपने वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े कर दिए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि कोटखाई थाने में पर्याप्त पुलिस स्टाफ की कमी के कारण ट्रैफिक व्यवस्था अक्सर चरमरा जाती है। जाम की समस्या यहां आम हो गई है, लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कोटखाई थाने में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और भविष्य में इस तरह की समस्याओं से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed