सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devotees performed Thahair dance at Garawag fair

Rampur Bushahar News: गरावग मेले श्रद्धालुओं ने किया ठहइर नृत्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Thahair dance at Garawag fair
गरावग मैले में नाटी डालते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
Trending Videos

दो दिन चला मेला, माता दुर्गा की पालकी को नाचते-गाते मेला मैदान लाए
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल के गरावग गांव में ऐतिहासिक गरावग मेला आस्था, संस्कृति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। दो दिवसीय मेले के अंतिम दिन क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
बुधवार को समापन दिवस की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। सुबह शोषण गांव से माता दुर्गा की पालकी को विधिवत पूजा के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्तिमय जयकारों के बीच गरावग मेला मैदान तक लाया गया। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे और पारंपरिक ठहइर नृत्य ने माहौल को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालकी के साथ लोगों ने मेला मैदान की परिक्रमा की। दोपहर बाद माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा के बाद मेले में आए लोगों ने दुकानों से खरीदारी की। स्थानीय हस्तशिल्प, खान-पान और पारंपरिक वस्तुओं की दुकानों पर खास रौनक देखने को मिली। वहीं बच्चों और युवाओं ने झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का भरपूर आनंद उठाया।
समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की पालकी को नाचते-गाते मंदिर की ओर विदा किया। इस दौरान पूरा वातावरण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed