सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kangaroo Boys and Mural Tiger won the matches

Rampur Bushahar News: कंगारू बॉयज और मुराल टाइगर ने जीते मैच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कीम में खेले जा रहे रोमांचकारी क्रिकेट मुकाबले
Trending Videos

विजेता टीम को मिलेगी 1,11,111 रुपये इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 12/20 घाटी के कीम में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में एमसीसी देवनगर और कंगारू बॉयज कूहल आमने-सामने थे।
देवनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 56 रन बनाए। जवाब में कूहल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 4.3 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। मोनू बेश्टू ने 27 और हरीश मेहता ने 28 रन की नाबाद पारी खेली। हरीश मेहता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में मुराल टाइगर सुंगरी और जेकेसी देवठी के बीच भिड़ंत हुई। सुंगरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवठी की टीम सुंगरी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 36 रन पर ही सिमट गई। सुंगरी ने मुकाबला 62 रन से अपने नाम किया। अजीत मेहता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मंडल नगेला नाग के अध्यक्ष विनोद मेहता ने बताया कि नगेला प्रीमियर लीग कीम की विजेता टीम को 1,11,111 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 55,555 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल खेलो - नशा छोड़ो का संदेश देना है। युवा खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर नशामुक्त समाज निर्माण के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed