सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The health of thousands of people of Munish Panchayat is at the mercy of God.

Rampur Bushahar News: मुनिश पंचायत की हजारों आबादी का स्वास्थ्य राम भरोसे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
न आयुर्वेदिक और न ही एलोपैथी उपचार हो रहा नसीब
Trending Videos

मुनिश में 2015 से चिकित्सक और फार्मासिस्ट नहीं
उप स्वास्थ्य केंद्र जोगणी में लटका ताला
ग्रामीणों ने सरकार और विभाग को आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। दुर्गम पंचायत मुनिश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मुनिश और जोगणी स्थित एलोपैथी उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के अभाव के चलते मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मुनिश में वर्ष 2015 से चिकित्सक और फार्मासिस्ट के पद खाली हैं। यहां केवल चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी तैनात है। इसी तरह जोगणी का एलोपैथी उप स्वास्थ्य केंद्र भी वर्षों से बिना स्टाफ के बंद पड़ा है। स्थिति यह है कि मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी ग्रामीणों को तकलेच या रामपुर तक 30 से 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में घर-द्वार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावे धरातल पर कमजोर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो सप्ताह के भीतर इन स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती नहीं की गई, तो पंचायत क्षेत्र के लोग आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे। ग्रामीण चंद्र ठाकुर, सुरेंद्र भंडारी, प्रेम लाल, प्रकाश, रूप दास, विक्रम सिंह, श्याम लाल, केशव राम और जगत सिंह ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द तैनात की मांग की।
पूर्व प्रधान भजन दास ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed