सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cross-border trade to begin from June 1st; Deputy Commissioner reviews with officials

Rampur Bushahar News: शिपकिला से चीन-भारत व्यापार के लिए छुप्पन में बनेगा गोदाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos
सीमा पार व्यापार एक जून से होगा शुरू, उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। शिपकिला से चीन-भारत व्यापार के लिए जिले के पूह उपमंडल की नमज्ञा पंचायत के छुप्पन में व्यापारियों के लिए गोदाम और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। रिकांगपिओ में बुधवार को भारत-चीन शिपकिला व्यापार समझौते को लेकर बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने बताया कि किन्नौर जिला प्रशासन की ओर से विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और विदेश व्यापार महानिदेशालय के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। पूह में कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय हितधारकों को निर्यात-आयात सूची, सीमा व्यापार संबंधित दस्तावेज़ और वस्तु विनिमय पद्धति पर जागरूक किया जाएगा ताकि चरणबद्ध तरीके से धरातल पर सीमा पार व्यापार समझौता का कार्यान्वयन संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में व्यापार समझौते को जमीनी स्तर पर सफल बनाने पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार भारत-चीन के मध्य एक जून से व्यापार शुरू होगा। पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत नमज्ञा के छुप्पन में व्यापारियों के लिए गोदाम और दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे पूह क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों को सुविधाजनक ढंग से व्यापार करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं

करना पड़ेगा।

इसके अतिरिक्त भारतीय सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी ) और कस्टम विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा और कार्य क्षेत्रों का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि अतिव्यापी की समस्या से हितधारकों को सीमा पार व्यापार करने में कोई समस्या उत्पन्न न हो।

उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और भारतीय सेना के साथ बैठक करेगा ताकि सुचारु रूप से व्यापार के लिए उत्पन्न संशय दूर किए जा सके। उन्होंने पूर्व में आयात एवं निर्यात वस्तुओं की प्रतिबंधित सूची और राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में वर्जित क्षेत्रों पर संबंधित सेना और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों से गहनता से विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रवींद्र सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. अजय नेगी व आईटीबीपी

और भारतीय सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed