सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cylinder is not available in Chaupal even after 25 days of bookingCylinder is not available in Chaupal even after 25 days of booking

Rampur Bushahar News: चौपाल में बुकिंग के 25 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cylinder is not available in Chaupal even after 25 days of bookingCylinder is not available in Chaupal even after 25 days of booking
चौपाल में गैस एजेंसी के बाहर बुकिंग के लिए लाईनों में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
. सुबह 8:00 बजे से लाइनों में खड़ा रहने के बाद बिना सिलिंडर के लौट रहे लोग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत के चलते उपमंडल चौपाल में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी में पिछले एक सप्ताह से सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। हालात यह हैं कि लोग सुबह 8 बजे से ही एजेंसी कार्यालय के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।सिलिंडर लेने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई लोगों को तो सिलिंडर खत्म होने पर बेरंग लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने 20 से 25 दिन पहले गैस बुक करवाई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो सकी है। इससे घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी पर अव्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोग सीधे एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर सिलिंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से ढाबों और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी असर दिखाई देने लगा है। कई छोटे ढाबे और फास्ट फूड स्टॉल संचालकों का गैस सिलिंडर न मिलने के कारण कारोबार ठप हो गया है।
एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने बताया कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाया जाएगा। यदि कहीं भी कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस की आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को जल्द गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article