{"_id":"6a4b826cd8b7e43860011cfc","slug":"dansa-panchayat-of-rampur-development-block-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-164112-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जगूणी गांव में बरसाती पानी से सैकड़ों बीघा जमीन हो रही जलमग्न, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जगूणी गांव में बरसाती पानी से सैकड़ों बीघा जमीन हो रही जलमग्न, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
संकरी हालत में कुपडी बस अड्डा जगूनी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का आरोप-सड़क निर्माण के बाद पानी का रुख गांव की तरफ मोड़ दिया
लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से नालियां भी गायब हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत के जगूणी गांव में बारिश के पानी के खुले बहने से सैकड़ों बीघा निजी भूमि हर साल जलमग्न हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण के बाद पानी का रुख जगूणी गांव की तरफ मोड़ दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से नालियां भी गायब हो गई हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सनेई बस अड्डे के पास कलवर्ट लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण से पहले पानी प्राकृतिक नाले में बहता था। अब सड़क पर पानी खुला बहने से हर साल जमीन भूस्खलन की भेंट चढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की निशानदेही नहीं की गई, तो वे मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने के लिए बाध्य होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डे के पास नाले पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर मकान बना लिए हैं। कराली से सनेई तक सड़क के दोनों छोर पर अवैध कब्जों के कारण सड़क लगातार संकरी होती जा रही है। इससे वाहनों की आवाजाही और राहगीरों को खड़े होने में भी दिक्कत होती है। पिछले साल नवंबर में जगूणी बस अड्डे पर संकरी सड़क के कारण एक बस पलटने से बाल-बाल बची थी।
विवादित स्थल पर सड़क की निशानदेही राजस्व विभाग को करनी है। उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीणों की ओर से किए गए कब्जों से सड़क की संकरी हालत गंभीर होती जा रही है। कराली से सनेई तक सड़क की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को काफी समय पहले पत्राचार किया जा चुका है।-- अंकुश जमवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से नालियां भी गायब हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत के जगूणी गांव में बारिश के पानी के खुले बहने से सैकड़ों बीघा निजी भूमि हर साल जलमग्न हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण के बाद पानी का रुख जगूणी गांव की तरफ मोड़ दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से नालियां भी गायब हो गई हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सनेई बस अड्डे के पास कलवर्ट लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण से पहले पानी प्राकृतिक नाले में बहता था। अब सड़क पर पानी खुला बहने से हर साल जमीन भूस्खलन की भेंट चढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की निशानदेही नहीं की गई, तो वे मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने के लिए बाध्य होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डे के पास नाले पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर मकान बना लिए हैं। कराली से सनेई तक सड़क के दोनों छोर पर अवैध कब्जों के कारण सड़क लगातार संकरी होती जा रही है। इससे वाहनों की आवाजाही और राहगीरों को खड़े होने में भी दिक्कत होती है। पिछले साल नवंबर में जगूणी बस अड्डे पर संकरी सड़क के कारण एक बस पलटने से बाल-बाल बची थी।
विवादित स्थल पर सड़क की निशानदेही राजस्व विभाग को करनी है। उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीणों की ओर से किए गए कब्जों से सड़क की संकरी हालत गंभीर होती जा रही है। कराली से सनेई तक सड़क की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग को काफी समय पहले पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन