{"_id":"6a4b8e51cec83c7252063517","slug":"lecture-program-at-govind-ballabh-pant-memorial-government-college-rampur-on-monday-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-164116-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को सेना में बैटल फिजिकल \nएफिशिएंसी टेस्ट के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को सेना में बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के बारे में बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कॉलेज में पहुंचे पूर्व छात्र मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान, अपने अनुभव किए साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक एवं मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान रामपुर महाविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं। व्याख्यान की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने की। कार्यक्रम में मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान ने अपने जीवन के संघर्षों और भारतीय सेना में अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय सेना में आयोजित होने वाले बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, सहनशीलता और नेतृत्व क्षमता का परीक्षण है। विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने, असफलताओं से सीखने, नई सोच विकसित करने और अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा की भावना के साथ अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय होता है, जब वहां का पूर्व छात्र देश की सर्वोच्च संस्थाओं में उल्लेखनीय योगदान देकर दोबारा अपने महाविद्यालय लौटकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं। उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु ने विद्यार्थियों से उनके प्रेरणादायी विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया। विद्यार्थियों ने मेजर जनरल चौहान से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। इस मौके पर एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट मोहन सिंह, अध्यापक और विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित रहे।