{"_id":"6a35267017858fccb0087bdf","slug":"demand-raised-for-setting-up-a-fire-station-in-kupvi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-162802-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुपवी में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुपवी में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की उठी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर साल आग से होती करोड़ों की संपत्ति स्वाह, 100 किलोमीटर दूर है अग्निशमन केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
कुपवी उपमंडल के लोगों ने प्रदेश सरकार से उपमंडलीय मुख्यालय कुपवी में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों में कुपवी और आसपास के इलाकों में कई भीषण अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें करोड़ों रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीते वर्षों के दौरान दर्जनों आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कई मकान, बागीचे और निजी संपत्तियां आग की भेंट चढ़ चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि आग लगने की सूचना मिलने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पातीं और जब तक राहत दल घटनास्थल तक पहुंचता है, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका होता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार उपमंडल मुख्यालय कुपवी करीब 15 पंचायतों का केंद्र बिंदु है, जबकि यहां से मात्र 25 किलोमीटर दूर सिरमौर जिले की सीमा भी शुरू हो जाती है। ऐसे में कुपवी में अग्निशमन केंद्र स्थापित होने से न केवल कुपवी उपमंडल बल्कि सिरमौर जिले की दो दर्जन से अधिक पंचायतों और नेरवा क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में कुपवी से लगभग 100 किलोमीटर दूर चौपाल में ही एकमात्र अग्निशमन केंद्र है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति के दौरान दमकल वाहन के पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे लोगों की वर्षों की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख में तब्दील हो जाती है। व्यापार मंडल कुपवी, उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कुपवी में शीघ्र अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे आग की घटनाओं के दौरान लोगों को समय पर राहत और सुरक्षा उपलब्ध हो सकेगी।