{"_id":"6a74605a3720429b170f2262","slug":"demand-to-open-parking-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166558-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 12 करोड़ से बनी पार्किंग को \nजनता के लिए खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 12 करोड़ से बनी पार्किंग को जनता के लिए खोलने की उठाई मांग
विज्ञापन
रिकांगपिओ में पार्किंग खोलने की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। स्रोत : भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ में 12 करोड़ से बनी पार्किंग को जनता के लिए खोलने की उठाई मांग
. भाजपा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, अधूरी परियोजना और नाम परिवर्तन को लेकर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित रामलीला मैदान में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। इस पार्किंग को आम जनता के लिए जल्द शुरू करने की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी जिला किन्नौर ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह पार्किंग लंबे समय से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय व्यापारियों, पर्यटकों और वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक धन से निर्मित इस महत्वपूर्ण परियोजना का लंबे समय तक उपयोग में न आना जनहित के विपरीत है। पार्टी ने प्रशासन से पार्किंग से जुड़ी शेष औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर इसे तत्काल जनता के लिए संचालित करने की मांग की। जिला मुख्यालय में पार्किंग की समस्या वर्षों से बनी हुई है। यदि यह पार्किंग शुरू हो जाती है, तो यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जिस परियोजना का 5 अगस्त 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मल्टी स्टोरी पार्किंग के रूप में शिलान्यास किया था, वह आज अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है। पार्टी का आरोप है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस परियोजना का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क कर दिया गया और इसका उद्घाटन भी कर दिया गया, जबकि न तो पार्क का निर्माण हुआ और न ही मूल योजना के अनुरूप मल्टीस्टोरी पार्किंग तैयार की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस स्थान पर बहुमंजिला पार्किंग बननी थी, वहां वर्तमान में केवल ग्राउंड फ्लोर तक ही निर्माण दिखाई देता है। इससे जिला मुख्यालय की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों की उम्मीद थी कि आधुनिक मल्टीस्टोरी पार्किंग बनने से सैकड़ों वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी, लेकिन आज भी लोग सीमित स्थानों पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं और चालान की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि जिस पार्क का उद्घाटन किया गया, उसका वास्तविक अस्तित्व कहीं दिखाई नहीं देता। भाजपा ने सवाल उठाए हैं कि इस मल्टीस्टोरी पार्किंग परियोजना को पार्क में क्यों बदला गया। जब पार्क का निर्माण ही नहीं हुआ, तो उद्घाटन किस आधार पर किया गया। उन्होंने मांग की है कि परियोजना को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप पूरा कर शीघ्र आम लोगों के लिए खोल दिया जाए ताकि वर्षों पुरानी पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष हकीम नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चंद, चंदर पाल, सुभाष छोरज्ञा, ठाकुर राम, कल्पा मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह, मूरंग मंडल अध्यक्ष जीत राम, गुमान, कृपाल शोम, धर्म प्रकाश, दीपिका राठौर, जीवन नेगी, आराधना, रोहित फानयान सहित अन्य मौजूद रहे।