{"_id":"6a747e106ba3d1e1ea083513","slug":"padam-bisht-principal-of-jury-school-receives-the-visionary-principal-title-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166573-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्यूरी स्कूल के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट को मिला विजनरी प्रिंसिपल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्यूरी स्कूल के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट को मिला विजनरी प्रिंसिपल का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी स्कूल के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट को मिला विजनरी प्रिंसिपल का खिताब
. शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी के लिए वीरवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉड्र्स-2026 से सम्मानित किया गया। शिमला स्थित होटल हॉलीडे होम में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रधानाचार्य पदम बिष्ट को विजनरी प्रिंसिपल अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट विद्यालयों एवं दूरदर्शी प्रधानाचार्यों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पदम बिष्ट को प्राप्त यह सम्मान केवल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी ही नहीं, बल्कि पूरे ज्यूरी क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधारभूत संरचना के विकास, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। विद्यालय परिवार, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों एवं ज्यूरी क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय की निरंतर प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।